मथुरा, जनवरी 2 -- मथुरा। श्री गिरिराज धाम गोवर्धन में दो दिवसीय श्री गिरिराज महोत्सव का आयोजन गया प्रसाद जी की समाधि स्थल के सामने बड़ी परिक्रमा मार्ग में शनिवार से प्रारंभ होगा। इसके प्रथम दिवस 3 जनवरी को प्रात: 10 बजे श्री गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक, सायं 6 बजे फूल बंगला एवं छप्पनभोग के दर्शन, शाम 7 बजे संकीर्तन, चार जनवरी को प्रात: 8 बजे दुग्धाभिषेक, 9 बजे बाल भोग, और बारह बजे प्रसादी वितरण होगा। यह जानकारी सुधिर मित्तल ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...