हाथरस, फरवरी 27 -- आज से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त दौड़ेंगी रोडवेज बसें -(A) आज से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त दौड़ेंगी रोडवेज बसें होली प्रोत्साहन योजना के तहत होगा बसों का संचालन लोकल रूटों पर चलने वाली बसें चलेंगी दिल्ली रूट पर हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। शनिवार से होली प्रोत्साहन योजना के तहत बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। होली प्रोत्साहन येाजना के चलते शनिवार से चालक परिचालकों को अवकाश पर रोक रहेगी। लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा। ताकि यात्रियों को राहत मिलने के साथ इनकम का ग्राफ बढ़ सके। हाथरस डिपो की काफी समय से इनकम की स्थिति सही नहीं चल रही है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। अब होली पर्व से डिपो के अधिकारियों को इनकम की आस है। निगम स्तर से होली पर्व को देखते हुए होली प्रोत्साहन येाजना का क्रियान्वयन...