कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार से उत्तर प्रदेश विशेषकर कानपुर में तेज सर्फेस विंड (भूतल पवन या सतही हवा) चलेंगी। इनकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। इससे धूल के गुबार दिन भर नजर आएंगे। इसके लिए चार मार्च तक अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 72 घंटों में दो से तीन डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान 31.2 से 31.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 12.2 से 13.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन यह अभी भी सामान्य से कम है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने होली के दौरान मौसम की जानकारी दी है। पूर्वानुमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.