वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पछुआ के तेवर में शनिवार से तापमान में नरमी का अनुमान है, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की रफ्तार कम होगी और कोहरे का घनत्व घट जाएगा, लेकिन ला-नीना के असर से सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाकिस्तान के उत्तर में पंजाब प्रांत के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो धीरे-धीरे हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। जब यह दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा, तब प्रदेश में शनिवार सुबह या दोपहर से इसका असर दिखने लगेगा और तापमान में वृद्धि होगी। विक्षोभ के गुजरने के बाद 12 जनवरी से एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है। इससे पहले शुक्रवार को सुबह कोहरे में कमी दर्ज की गई। सुबह आठ बजे दृश्यता 350 मीटर रही। गलन से लोग बेहाल थे, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.