मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक की तीसरी मेरिट लिस्ट के छात्रों का दाखिला सोमवार से शुरू होगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप ने बताया कि 11 जुलाई तक दाखिला लिया जायेगा।तीसरी मेरिट लिस्ट में 49 हजार 897 छात्रों के नाम हैं। लिस्ट में उन छात्रों के नाम भी जोड़े गये हैं, जिनका दाखिला पहली मेरिट लिस्ट में नहीं हो सका था। बीआरएबीयू में दो मेरिट लिस्ट के बाद आवेदन के लिए फिर से पोर्टल खोला गया था। 18 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। पहलीबार जब पोर्टल खुला था तब 1 लाख 30 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद ऑनस्पॉट एडमिशन लेने पर भी विचार किया जा रहा है। कुलपति के आदेश के बाद इसका पत्र जारी किया जायेगा। दो मेरिट लिस्ट के बाद बीआरएबीयू में 72 हजार छात्रों ने दाखिला ...