आज से तीन दिवसीय मां गंगा पूजनोत्सव समारोह की शुरुआत
भागलपुर, मई 26 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मां गंगा पूजन समारोह समिति द्वारा स्थानीय मोहनपुर चैती दुर्गा स्थान प्रांगण में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मंगलवार को मां गंगा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस वर्ष 49वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय पूजनोत्सव समारोह का शुभारंभ होगा। 28 मई को दीप महायज्ञ के साथ समारोह का समापन होगा। मंगलवार से अगले 48 घंटे का अनवरत अष्टयाम संकीर्तन की शुरुआत होगी। संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पूरन साह, सचिव जवाहर लाल मंडल, कोषाध्यक्ष गंगा मंडल आदि लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर गंगा महाआरती कल,तैयारी पूरी यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर 5100 दीपों से जगमग हुआ शनिदेव धाम यह भी पढ़ें- गंगा की महाआरती का आयोजन हुआ
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.