इटावा औरैया, जून 7 -- इटावा, संवाददाता । पुलिस भर्ती परीक्षा में आरक्षी नागरिक व समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। 4000 परीक्षार्थी प्रत्येक पाली में परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। तीन दिनों में 25 हजार परीक्षार्थी यह परीक्षा देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और परीक्षा की तैयारी भी पुलिस की निगरानी में की गई है। इस परीक्षा के लिए जिले के 11 इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिनमें दोनों पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को भी यह बता दिया गया है कि उन्हें किस परीक्...