कानपुर, मार्च 2 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। होली को देखते नगर निगम और जलकल की क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) का गठन कर दिया गया है। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ ही अभियंत्रण की भी टीमें मुस्तैद रहेंगी। मंगलवार से गुरुवार तक लगातार तीन दिन तक शहर में जलकल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तीन वक्त जलापूर्ति होगी। तीन, चार और पांच मार्च को सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक, दोपहर बाद एक बजे से अपराह्न तीन बजे तक और शाम को छह बजे से आठ बजे तक विशेष जलापूर्ति की जाएगी। नलकूपों को भी न्यूनतम रेस्ट देते हुए लगातार चलाया जाएगा। समस्या हो तो जलकल के कंट्रोल रूम में करें कॉल जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि जलकल मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शहर में कहीं भी जलापूर्ति संबंधी दिक्कत होने पर 9235553826 और 9235553827 मोबाइल नंबरों पर ...