गोरखपुर, अगस्त 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सीएम सिटी गोरखपुर में संगठन को मजबूत करेगा। संगठन सृजन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक महाराष्ट्र के रामटेक से लोकसभा सदस्य श्यामकुमार दौलत बर्वे 25 से 31 अगस्त तक गोरखपुर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति पर मंथन करेंगे। ब्लॉक से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाएंगे। श्याम कुमार, 25 अगस्त की रात 11 बजे गोरखपुर आ जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद ब्लॉक स्तरीय बैठकों का सिलसिलाा 26 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा। 31 अगस्त की सुबह वे गोरखपुर से प्रस्थान कर जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...