नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Saturn Retrograde 2026 July Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि की चाल धीरे होने के कारण इनका किसी राशि पर भी अधिक दिनों तक प्रभाव रहता है। शनि इस समय मीन राशि में हैं और जुलाई के अंत में अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शनि मीन राशि में वक्री गति शुरू होंगे। शनि की वक्री गति का अर्थ उनकी उलटी चाल से है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 27 जुलाई को शनि वक्री होंगे और करीब 138 दिनों यानी 11 दिसंबर 2026 तक मीन राशि में इसी अवस्था में रहेंगे। आमतौर पर शनि की उलटी चाल कष्टकारक मानी जाती है लेकिन कई बार कुछ राशियों के लिए शनि की शुभ स्थिति से यह लाभकारी और अनुकूल सिद्ध हो जाती है। शनि वक्री अवस्था में आकर कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएंगे। इन राशियों को...