उरई, दिसम्बर 18 -- उरई। आईजी रेलवे के निर्देश पर 19 दिसंबर से झांसी कानपुर रेलमार्ग पर विशेष रुप से आरपीएफ द्वारा ताबड़तोड़ चेकिंग की जाएगी। इस दौरान रेलमार्ग से गुजरने वाली टे्रनों के महिला, दिव्यांग के साथ विभिन्न चीजों की पड़ताल होगी। चेकिंग के दौरान यात्री की सुख सुविधा पर भी फोकस किया जाएगा। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से सभी थानेदारों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए है। आरपीएफ इंस्पेक्टर को भी चेकिंग के माध्यम से कडी कार्रवाई किए जाने को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार से कार्रवाई शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...