रामपुर, अप्रैल 1 -- एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। नए लेबर कोड के अनुसार जहां कामगारों को अधिक मजदूरी मिलेगी तो वहीं राजमार्गों पर टोल टैक्स में वृद्धि की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना अब महंगा हो जाएगा। आज से एनएचआई टोल का मासिक पास 75 रुपये तक महंगा हो जाएगा। वहीं, 900 आवश्यक दवाओं की कीमतों में वृद्धि की गई है, जिनमें दर्द निवारक और एंटी बायोटिक्स भी हैं। दवाओं की कीमत बढ़ जाने से आम आदमी के लिए बीमारी का इलाज कराने में जेब ढीली करनी होगी। दूसरी ओर एशियाई देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच प्लास्टिक दाना महंगा होने से प्लास्टिक का सामान भी महंगा हुआ है।बुखार, दर्द, संक्रमण, एनीमिया आदि की दवाएं होंगी महंगीबुखार, दर्द, संक्रमण, एनीमिया और पोषण संबंधी जरूरतों में इस्तेमाल होने वाली कई स...