जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- टाटा जूलॉजिकल पार्क में हैदराबाद से लाए गए अफ्रीकी शेरों का दीदार अब सैलानी कर सकेंगे। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क से फरवरी में अफ्रीकी शेरों की एक जोड़ी मनोहर (नर) और श्रीदेवी (मादा) को यहां लाया गया था। उन्हें टाटा जूलॉजिकल पार्क में 40 दिन के क्वॉरेंटाइन पीरियड में रखा गया था, क्वॉरेंटाइन पीरियड खत्म होते ही शेर के जोड़े को उनके बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसे अब टाटा जू में आने वाले सैलानी देख सकेंगे और उसे अपने कमरे में भी कैद कर सकेंगे। यह जोड़ी स्वीकृत पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दो नर मैंड्रिल बंदरों को हैदराबाद भेजा गया है। मनोहर और श्रीदेवी लगभग नौ वर्ष के हैं। इन जोड़ों को लाने के लिए जूलॉजिकल पार्क की टीम 11 फरवरी को हैदराबाद गई थी। सभी आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी औपचारि...