रांची, जनवरी 4 -- पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय पर हुई बर्फबारी का असर रविवार से झारखंड में दिखने लगेगा। आसमान साफ होने के साथ ही पारा में चार डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं, इसके असर से करीब एक हफ्ते तक सर्द हवाएं सिहराएंगी। इधर, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को सुबह के समय रांची समेत 15 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची में रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। इससे रात में कुछ राहत मिली, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी भागों से आ रही बर्फीली हवा से राज्य में कनकनी बढ़ जाएगी। इधर, बीते 24 घंटों के दौरान कांके का पारा 6.4, मैकलुस्कीगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.