बगहा, फरवरी 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से शुरू हो जाएगी। रविवार को इसको लेकर केंद्रों को फाइनल टच दिया गया। बेंच डेस्क पर रोल नंबर चस्पा किया गया। वही आदर्श केंद्र को भी चमकने का काम किया गया। दूसरी तरफ हजारों की संख्या में परीक्षार्थी अपना सामान लेकर बेतिया पहुंचे।02 से 13 फरवरी तक आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 64 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जिला मुख्यालय बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में कुल 41 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अनुमंडल मुख्यालय बगहा में केंद्रों की संख्या 11 तथा नरकटियागंज में 12 है।इस बार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में कुल 43104 परीक्षार्थी भाग लेने वाले हैं। जिसमें 21557 छात्र तथा 21547 छात्राएं शामिल हैं। इस बार छात्रा से 10 छात्राएं कम ही परीक्षा में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.