बांका, जुलाई 1 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में बुधवार से मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत - फॉर रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी रामजी) एक्ट 2025 लागू हो रहा है। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक आवश्यक प्रशासनिक, वित्तीय एवं तकनीकी तैयारियों को फाइनल टच दे दिया गया है। जिससे योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर सभी संबंधित विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया है। यह भी पढ़ें- वीबीजी राम जी अधिनियम पर प्रशिक्षण आयोजितकार्य और प्रशिक्षण इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम व कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। जिसमें रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण, तकनीक आधारित कार्य निष्पादन, पारदर्शिता एवं ...