अयोध्या, मार्च 23 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रान्तीयकृत चैत्र रामनवमी मेले पर भीड़ नियंत्रण के लिए जिले की सीमा से भारी वाहनों का प्रवेश मंगलवार दोपहर दो बजे से प्रवेश प्रतिबंधित रखेगा। वाहनों के आवागमन के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 27 मार्च को रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। डायवर्जन प्लान के दायरे में मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर शामिल होंगे, हालांकि आवश्यक सेवाओं पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य के लिए, रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य के लिए, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अम्बेडकरनगऱ से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ...