बगहा, अक्टूबर 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की सत्र 2024-28 से स्नातक (सीबीसीएस) चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आज पांच अक्टूबर से शुरू होगी। परीक्षा 15 अक्टूबर तक चलेगी। इसको लेकर जिले में परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी निर्धारित ग्रुप और विषय के अनुसार परीक्षा देंगे। परीक्षा से एक दिन पहले विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के कारण रविवार को भी जिले के कॉलेजों को खोलकर एडमिट कार्ड छात्र-छात्राओं के लिए वितरण किया गया। शहर के एमजेके कॉलेज और राम लखन सिंह यादव कॉलेज में इसे लेकर छात्र-छात्राओं के लिए विषय वार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द...