बगहा, दिसम्बर 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय विश्व के बेहतरीन ओलंपियाड में से एक हिंदुस्तान ओलिंपियाड की परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्सुकता चरम पर है। पिछले कई महीनो से परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। बच्चे पिछले कई महीने से ओलंपियाड परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। जिले में 40 से ज्यादा विद्यालयों के 3000 से ज्यादा परीक्षार्थी ओलंपियाड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है वहीं शिक्षक भी बच्चों को बेहतर परिणाम दिलाने के लिए तैयारी कर रहे हैं परीक्षा को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में भी इसके लिए सत्र चलाया जा रहा है। हिंदुस्तान द्वारा पहले से ही मॉडल प्रश्न पत्र दे दिया गया है जिसके माध्यम से बच्चे तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष से विद्यार्थियों ...