लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- जिले भर में पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने अभियान मंगलवार से इसकी शुरू होगा। अभियान में एक साल से 19 साल तक के सभी को दवा खिलाई जाएगी। इसमें एक साल से कम और गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलाया जाएगा। सीएमओ डा.संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में अल्माडाजाल टेबलेट खिलाने का अभियान चलाने जा रहा है। इसमें स्कूलों,कालेजों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी दवा खिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही फाइलेरिया को रोकने को लेकर भी दवा खिलाने का अभियान बांकेगंज ब्लाक में शुरू किया जाएगा। इसमें फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के चिन्हित ब्लॉक बांकेगंज में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...