फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, सरसमल। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत जिले में 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद भर सकेंगे। इसके बाद 1 से 30 मई तक घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल तरीके से होगी, जिससे प्रक्रिया आसान बनेगी। फॉर्म में परिवार, शिक्षा, सुविधाएं और डिजिटल उपयोग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे सही जानकारी दें, ताकि विकास योजनाएं बेहतर तरीके से बन सकें। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: डिजिटल डेटा संग्रहित करने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.