आज से छंटेंगे बादल, चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा
रांची, सितम्बर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में लगातार हो रही बारिश से अब राहत मिलेगी। शुक्रवार से राज्य का मौसम खुल सकता है और बादल छंट सकते हैं। राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ स्थानों को छोड़कर बारिश होने की संभावना कम है। पिछले कई दिनों से कायम रहनेवाला निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। लेकिन, मध्य प्रदेश और यूपी की सीमा पर स्थित निम्न दबाव के कारण हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान राज्य में संताल के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। शेष झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम खुला रहने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के कारण कुछ जगहों पर बारिश हुई। बुधवार से लेकर गुरुवार के बीच सबसे अधिक बारिश पाकुड़ में 61.8 मिमी बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.