सहरसा, मार्च 19 -- सहरसा, नगर संवाददाता । कलश स्थापना के साथ ही गुरुवार को चैती नवरात्र शुरू हो गया । पहले दिन विधि विधान से कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होगी। शारदीय नवरात्र की तरह ही अब चैती नवरात्र भी व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। चैती नवरात्र 19 मार्च गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च शुक्रवार तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ हीं मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ होगा। इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि के दौरान इन नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। भक्त उपवास रखकर माता से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अन...