आज से चार दिन तक हीटवेव अलर्ट, फिर बारिश से बदलेगा मौसम
बरेली, जून 19 -- भीषण गर्मी-उमस के साथ ही हीटवेव की तपिश भी सहने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार दिन तक तापमान में तेजी से इजाफा होगा और हीटवेव चलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि उसके बाद राहत के आसार हैं और बारिश का अनुमान है। यह भी पढ़ें- जिले में 23 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसारगर्मी की स्थिति गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.6 और रात में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से शाम तक कड़ी धूप ने लोगों को खूब सताया। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा। गर्मी के साथ ही उमस से लोग परेशान रहे। कूलर-पंखों ने काम करना बंद कर दिया है और उनकी हवा भी गर्म आ रही है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी-उमस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.