आज से चार दिनों विष्णुपद मंदिर परिसर में होगा त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध
गया, सितम्बर 30 -- पितृपक्ष में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी (गुरुवार) से लेकर अष्टमी तिथि (रविवार) तक विष्णुपद मंदिर में तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। चार दिनों तक 17 दिनी पिंडदान करने वालों की भीड़ विष्णुपद मंदिर में रहेगी। हालांकि इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक दिन हो जाने के कारण चार अक्तूबर को विष्णुपद के साथ सीताकुंड पर त्रिपाक्षिक पिंडदान होगा। त्रिपाक्षिक के अलावा एक, तीन व पांच दिन वाले पिंडदान होने से विष्णुपद मंदिर में जबर्दस्त भीड़ रहेगी। विष्णुपद मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह से ही सोलह वेदियों सहित अन्य तीन वेदियों पर पिंडदान को तीर्थयात्री सुबह से जुटेंगे। पिंडदान के बाद दर्शन-पूजन को विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में भी पिंडदानियों की कतार लगेगी। चार दिनों तक मंदिर परिसर में स्थित 19 वेदियों पर पिंडदान का विधान को लेकर श्री विष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.