एटा, फरवरी 19 -- एटा। गुरुवार को विद्युत वितरण ग्रामीण खंड प्रथम एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 20 फरवरी दिन शुक्रवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत बकाएदार उपभोक्ताओं का महा अभियान चचलाकर पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तृतीय चरण में बकायेदारों को योजना का भरपूर लाभ दिलाने के लिए योजना में पंजीकरण किया जाएगा। उन्होने बकायेदारों से अपील की है कि पंजीकरण कराके योजना का लाभ ले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...