भागलपुर, मई 25 -- आज से चलेंगे मालवाहक जहाज नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद तीनटंगा करारी घाट से कहलगांव गंगा घाट के बीच मालवाहक जहाजों का परिचालन आरंभ होगा। इसका उद्घाटन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। शार्क शिपिंग कंपनी द्वारा पिछले कई दिनों से घाटों की तैयारी की जा रही थी। दोनों छोरों पर सड़क को समतल कर रैंप का निर्माण पूरा कर लिया गया है। ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके। कंपनी के प्रतिनिधि अरशद रजा और तनवीर हसन ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक जहाज परिचालन की अनुमति दी है। शुरुआती चरण में 800 एमटी से लेकर 2000 एमटी क्षमता वाले चार मालवाहक जहाज चलाए जाएंगे। इन जहाजों के माध्यम से ट्रक, पिकअप, जीप और कारों का परिवहन किया जाएगा। वाहनों की चक्का और ...