चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- चक्रधरपुर। घाटशिला वासियों की बहुत पुरानी मांग शुक्रवार को पूरी होगी। हावड़ा-मुंबई, हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस और हावड़ा-पुणे आज़ाद हिंद एक्सप्रेस घाटशिला रेलवे स्टेशन में रुकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस घाटशिला में 9.44/9.45 बजे रुकेगी। ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस घाटशिला में 16.31/16.32 बजे रुकेगी। उसी प्रकार ट्रेन नम्बर 12129 पुणे-हावड़ा आज़ाद हिंद एक्सप्रेस घाटशिला में आज से रुकेगी 01.07/01.08। ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस घाटशिला में आज से 00.31/00.32 रुकेगी। इन दो ट्रेनों का घाटशिला में ठहराव के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: घाटशिला में आज से गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस का ठहराव

ह...