लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- जिले में स्वास्थ्य महकमा तीन ब्लाकों सहित अर्बन क्षेत्र में नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू कर रहा है।फाइलेरिया न बीमारी की पहचान करने को घर घर टीम पहुंचकर जांच करेगी। जिले फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। 18 मार्च से जिले के तीन ब्लॉकों और शहरी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षित टीमें रात में घर-घर जाकर रक्त जांच करेंगी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक बिजुआ, निघासन, मितौली एवं अर्बन क्षेत्र में फाइलेरिया जांच-2 कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके लिए कुल 12 टीमें गठित की गई हैं। ब्लॉक से 6 सदस्यीय 3 टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में डाक्टर, चार पैरामेडिकल स्टाफ एवं एक फ्रंटलाइन वर्कर शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...