आजमगढ़, जून 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला अस्पताल से रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एन.आर. वर्मा ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर किया। बूथ दिवस के उद्घाटन सत्र में 22 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सभी अभिभावक अपने जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की टीमें गठित की गई हैं। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने पीलियों ड्रॉप पिलाकर शुरू की पल्स पोलियो अभियानअभियान के उद्देश्य कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल ...