कानपुर, अक्टूबर 3 -- आज से गोरखपुर चिल्ला पाली हैदराबाद साप्ताहिक ट्रेन होगी शुरू पुखरायां, संवाददाता।गोरखपुर चिल्ला पाली हैदराबाद की नई ट्रेन अमृत भारत ट्रेन रविवार को शुरू होगी। यह साप्ताहिक ट्रेन नम्बर 22076 रविवार गोरखपुर से चलेगी और रेलवे पुखरायां स्टेशन पर शाम 4 बजकर 8 मिनट पर आएगी और 4 बजकर 10 मिनट पर हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएगी। जिसका पुखरायां स्टापेज होने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद ने बताया कि रविवार को इस साप्ताहिक ट्रेन को पुखरायां रेलवे स्टेशन पर आने पर कस्बे के व्यापारी लोग चालक का फूल-माला पहना कर स्वागत करेंगे। यह ट्रेन नई तकनीकी की अमृत भारत ट्रेन है। इस ट्रेन में दोनों तरफ इंजन लगता है, जिसको फुल पुश ट्रेन कहा जाता हैं। रेलमंत्री ने इस साप्ताहिक ट्रेन का पुख...