नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। परिणामस्वरूप, अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस) और उसके बाद सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस) और उसके बाद सामान्य से कम (-1.6 से-3 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 3 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और उसके बाद के 2 दिनों तक म...