गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झंडा मैदान स्थित विवाह भवन परिसर में चार दिवसीय गिरिडीह पुस्तक मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सजे-धजे स्टॉल, आकर्षक पुस्तकों की श्रृंखला और सांस्कृतिक गतिविधियों की हलचल के बीच यह मेला 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा। मेले का भव्य उद्घाटन 9 अप्रैल को प्रातः 11 बजे उपायुक्त राम निवास यादव एवं नगर की मेयर प्रमिला मेहरा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, साहित्यकार और शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इसके साथ ही आम पाठकों के लिए मेले के द्वार खुल जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक लोग इस ज्ञान उत्सव का हिस्सा बन सकेंगे। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली और पुस्तक मेला समिति (रजि.), रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले को लेकर शहर में खासा उत्साह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.