आज से गांवों में ही मिलेंगे लेखपाल
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। एक जुलाई से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, खसरा व अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार-बार तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व परिषद के निर्देशों के तहत एक जुलाई से लेखपाल ग्राम सचिवालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इससे ग्रामीणों को अपने ही गांव या नजदीकी ग्राम सचिवालय में राजस्व सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि राजस्व परिषद की ओर जारी निर्देशों के अनुसार लेखपालों के लिए ग्राम सचिवालय में बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। नई व्यवस्था के लागू होने से जाति, आय, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल सहित राजस्व विभाग की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.