लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। गांवों में चकबंदी चौपाल लगाकर लोगों की जमीन सम्बंधी शिकायतों को सुनकर निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी ने चौपाल के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। अधिकारी चौपालों में मौजूद रहकर जमीन सम्बंधी मामलों को सुनकर निस्तारित करेंगे। इन गांवों में चकबंदी चल रही है। इसको लेकर कोई समस्या है तो चौपाल में किसान बता सकते हैं जिससे निराकरण किया जा सक। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय आनन्द ने बताया कि 23 से 28 फरवरी के बीच गांवों में चकबंदी चौपाल लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को चौरठिया गांव में एडीएम न्यायिक के नेतृत्व में चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी दिन बम्हनपुर में चौपाल की अध्यक्षता संजय कुमार आनंद बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी करेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.