रुडकी, मार्च 6 -- लक्सर, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आज से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें गर्भवती महिलाओं की जांच करने के साथ ही उन्हें जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि यह कार्यक्रम शनिवार से शुरू होकर आगामी 7 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम और विटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा महिलाओं की हीमोग्लोबिन की भी जांच की जाएगी। जिन महिलाओं में रक्त की अत्यधिक कमी पाई जाएगी, उन्हें जरूरत पड़ने पर ब्लड भी चढ़ाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.