मेरठ, मार्च 31 -- शहर में आज से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत होने जा रही है। लंबे अवकाश के बाद स्कूल खुलने को लेकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के लगभग सभी सरकारी और निजी विद्यालय आज से शुरू हो जाएंगे। नए सत्र के पहले दिन कई स्कूलों में विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। विद्यालयों में छोटे बच्चों के लिए 'प्रवेश उत्सव' मनाया जाएगा, जहां नवप्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कुछ स्कूलों में रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट के बीच बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उनका पहला दिन यादगार बन सके।दूसरी ओर, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 'स्कूल चलो अभियान' की भी शुरुआत की जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉ...