मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार से सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। 30 जून तक सुबह 6.30 से 12.30 बजे तक ही कक्षाएं चलेंगी। गर्मी को देखते हुए अभी डे की बजाए मॉर्निंग स्कूल ही चलाने का निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किया है।जिले के अधिकांश निजी स्कूल भी सोमवार से खुल रहे हैं। इन स्कूलों से सुबह 6.30 बजे से ही कक्षा के संचालन का मैसेज अभिभावकों को आया है। भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में लागू विशेष समय-सारिणी की अवधि को 30 जून तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में मौसम की स्थित और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, स्थानीय परिस्थितियों एवं मौसम की गंभीरता को देखते हुए सभी डीईओ को इसमें सं...