आजमगढ़, जून 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद गुरुवार को जिले के परिषदीय स्कूल खुल गए। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की धमा चौकड़ी से विद्यालय गुलजार हो उठे। स्कूल आने वाले बच्चों ने पठन-पाठन किया।गर्मी की छुट्टी खत्म होने के लंब अंतराल के बाद गुरुवार को परिषदीय स्कूल खुल गए। अध्यापक निर्धारित समय से पूर्व स्कूल पर पहुंचे। जिन स्कूलों पर सफाई कर्मचारी नहीं थे, उन विद्यालयों में अध्यापकों ने स्वयं झाड़ लगाकर साफ सफाई किये। पहले दिन स्कूल पर आने वाले सभी छात्र-छात्राओं का अध्यापकों ने स्वागत किया। तत्पश्चात कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन पंजीकृत संख्या से कम छात्र-छात्राएं विद्यालय आए थे। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय स्कूल, बढ़ी चहल-पहल यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियां खत्म, उत्साह के...