शामली, जून 16 -- शामली। परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मावकाश आज समाप्त हो गया है। जिसके चलते जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में फिर से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। जससे परिषदीय विद्यालयों में फिर से रोनक लौटेगी और स्कूल चलो अभियान के साथ शिक्षक बच्चों का तिलक कर स्वागत करेंगें। जिले में 596परिषदीय विद्यलय संचालित है, जिनमें करीब 77 हजार बच्चें पंजिकृत है। वही करीब 25 दिन से ग्रीष्मावकाश के चलते बंद रहे विद्यालयों में एक बार फिर बच्चों की आवाजाही और शैक्षणिक गतिविधियों की रौनक लौटेगी। सुबह स्कूल खुलेगें तो शिक्षकों द्वारा बच्चों का तिलक कर मिठाई खिला कर स्वागत किया जाएगा। विद्यालय खुलने के साथ ही नियमित कक्षाओं के संचालन के अलावा प्रार्थना सभा, खेलकूद गतिविधियां, पुस्तकालय संचालन, मध्याह्न भोजन योजना और वि...