सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार से जिले के सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों (कक्षा एक से आठ) में शिक्षण कार्य का शुभारंभ होगा। स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चों का स्वागत रोली व तिलक लगाकर किया जाएगा। बच्चों के स्वागत के दौरान स्कूलों का माहौल उत्सव की तरह बनाया जाएगा। जिससे विद्यालय में पढ़ाई के लिए एक सकारात्मक और खुशनुमा माहौल तैयार हो सके। यह भी पढ़ें- आज से खुलेंगे स्कूल, तिलक कर बच्चों का स्वागतस्कूल का समय और सुविधाएँ बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूल निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित किए जाएंगे। लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों के सभी कक्षा-कक्षों, कोनों, फर्नीचर और अलमारियों के नीचे सफाई और जांच कराने को कहा गया है। इसके...