लखनऊ, दिसम्बर 15 -- मंगलवार यानी 16 दिसम्बर को सूर्यदेव के वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास प्रारंभ हो जाएंगे। अब एक माह बाद मकर संक्राति पर सूर्य के मकर राशि में जाने पर खरमास समाप्त होंगे। यानी खरमास 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। जिसके कारण विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक व शुभ कार्य थम जाएंगे। यही नहीं 12 दिसम्बर को शुक्र भी अस्त हो चुका है। शुक्र ग्रह 52 दिनों तक अस्त रहेगा। इस कारण से एक फरवरी 2026 को शुक्र के उदय होने के बाद ही विवाह आदि शुभ कार्य फिर से आरंभ होंगे। ज्योतिषचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि 16 दिसम्बर को सुबह 4.19 पर सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्यदेव एक राशि में करीब 30 दिन रहते हैं। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.