आज से खगड़िया के रास्ते दिल्ली-सुपौल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
खगडि़या, अगस्त 5 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में खगड़िया के रास्ते दिल्ली-सुपौल के बीच 5 अगस्त से स्पेशल ट्रेन चलेगी। हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुपौल और नई दिल्ली के मध्य सहरसा-मानसी- खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते गाड़ी संख्या 04072 और 04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 16 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल छह अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन को नई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.