मधुबनी, अप्रैल 30 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिला कोर्ट सहित अनुमंडल न्यायालयों में शुक्रवार से नये मुकदमों में ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। पहली मई को बुद्ध जयंती की छुट्टी होने के बाबजूद अधिवक्ता अपने आईडी से ई-फाइलिंग पोर्टल पर सभी तरह के आवेदन अपलोड कर सकते हैं। जमानत आवेदन, अग्रिम जमानत आवेदन, बंटवारा मुकदमा, टाइटल सूट, रिविजन सहित नये मुकदमों में सभी तरह के आवेदन ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड किए बिना स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मधुबनी सिविल कोर्ट में सिस्टम ऑफिसर विमलेश कुमार ने बताया कि आवेदन स्कैन करने के बाद उसका पीडीएफ बनाकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड करना है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार मधुबनी सिविल कोर्ट के आलावा झंझारपुर अनुमंडल न्यायालय एवं बेनीपट्टी अनुमंडल न्यायालय में एक साथ इसकी शुरुआत होगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.