लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- कोटे की दुकानों से सितम्बर महीने का राशन वितरण 10 सितम्बर से होगा। दुकानों पर राशन पहुंच गया है। खास बात यह है कि इस बार अनाज के साथ ही अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन किलो चीनी 18 रुपए प्रति किलो की दर से दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया सितम्बर महीने का अनाज वितरण दस सितम्बर से शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को तीन किलो चावल व दो किलो गेहूं प्रति यूनिट निशुल्क बांटा जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं मिलाकर 35 किलो अनाज निशुल्क दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- कल से होगा कोटे पर राशन का वितरण वहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त व सितम्बर महीने की एक-एक किलो के अनुसार तीन किलो चीनी दी जाएगी। यह चीनी 18 रुपए प्रति किलो की दर स...