मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रखंडों में बुधवार से कैंप लगाकर बच्चों का अपार कार्ड बनाया जाएगा। यू डायस की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके लिए सभी प्रखंडों में अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिले में बच्चों का अगली कक्षा में प्रोग्रेशन, यू डायस और ई शिक्षा कोष पर शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करने के साथ ही दो लाख से अधिक बच्चों का अपार बनने का काम लंबित है। इसके लिए 16 मई तक कैंप लगाकर इन कामों को करवाना है। इसमें सरकारी स्कूल, निजी स्कूल के लिए अलग अलग तिथि निर्धारित की गई है। सभी प्रखंडों के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर, समन्यवक, आईसीटी इंस्ट्रक्टर समेत अन्य की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- आज से कैंप लगाकर बच्चों का बनेगा अपार कार्ड यह भी पढ़ें- सुपौल : मानव बल की कमी से अपार आईडी अभियान ठप

हिंद...