घाटशिला, अप्रैल 3 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के मुसाबनी स्थित कंस्ट्रेटर प्लांट में प्रभावित एवं विस्थापितों की बहाली को लेकर प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुक्रवार से किया जाएगा। प्रमुख ने गुरुवार को अस्पताल चौक पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने एचसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट में एचसीएल प्रबंधन के नियोजन नीति में प्रदर्शित नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार को प्लांट में नियोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में बैठक की गई थी। प्रभावित क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों और प्रमुख को शामिल नहीं किया गया। बैठक में सत्तारुढ़ दल के कुछ प्रतिनिधियों को शामिल कर नियोजन प्रक्रिया संबंधी नीति निर्धारण करना पंचायतीराज अधिनियम का उल्लघंन है। इसके विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई है। ...