रुडकी, मई 18 -- रुड़की। मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक ढंडेरा रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान रेलवे द्वारा फाटक के पास टूटी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) उत्तर रेवले रुड़की के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बृजमोहन सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन ढंडेरा यार्ड स्थित रेलवे फाटक संख्या 512 की सड़क अत्यधिक खराब है। जिसकी मरम्मत मंगलवार से बुधवार सुबह आठ बजे तक किया जाना है। इस दौरान यातायात पूर्ण रूप से इस रूट पर बंद रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क यातायात को अन्य मार्ग रेलवे फाटक संख्या 511 एवं मंगलौर हरिद्वार बाईपास से डायवर्ट रहेगा। यह भी पढ़ें- रुड़की में ढंडेरा रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे रहेगा बंद

हिंदी हिन्द...