देहरादून, अक्टूबर 30 -- Uttarakhand Roadways Strike: उत्तराखंड रोडवेज बसों के पहिए आज से अनिश्चितकाल के लिए जाम रहेंगे। कर्मचारी यूनियन ने वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। करीब 3500 चालक और परिचालक कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे रोडवेज सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर 30 अक्तूबर से कार्यबहिष्कार की घोषणा की थी। इस संबंध में परिवहन निगम को नोटिस देकर अवगत कराया था। गुरुवार को परिवहन निगम के अधिकारियों ने वार्ता के लिए यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी को आमंत्रित किया। सुबह 11:30 बजे कुल्हान स्थित परिवहन निगम के कार्यालय में अधिकारियों व यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। यह भी पढ़ें- 31 मिनट में 10 विधेयक पास; गैरस...