नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी समय लाने जा रहा है। बुध ग्रह इस वक्त चंद्र की कर्क राशि में विराजे हुए हैं। आज के दिन बुध ग्रह ने अपनी चाल में बदलाव किया है। बुध ग्रह ने आज पुनर्वसु नक्षत्र से पुष्य नक्षत्र में एंटर किया है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ने सुबह में 7 बजकर 23 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर किया है। पुष्य नक्षत्र में बुध ग्रह 15 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध का गोचर शनि के नक्षत्र में किन राशियों को लाभ दे सकता है -आज से इन 6 राशियों की चांदी ही चांदी, शनि के नक्षत्र में बु...